Sawan Foods: सावन में नॉनवेज-शराब से दूरी क्यों है जरूरी? 5 कारणों से समझें इसके पीछे का विज्ञान

Sawan Foods: सावन में नॉनवेज-शराब से दूरी क्यों है जरूरी? 5 कारणों से समझें इसके पीछे का विज्ञान सावन का महीना गर्मी से राहत देने के साथ शरीर में कई बदलाव के लिए भी जाना जाता है. आमतौर पर इस मौसम में नॉन-वेज और शराब से दूर रहने की सलाह दी जाती है. विज्ञान भी इस पर मुहर लगाता है. जानिए, सावन में मांस-मदिरा से दूरी क्यों जरूरी, 5 बड़ी वजहों से समझें इसका पूरा विज्ञान. Sawan Foods in Hindi: सावन में शराब और नॉनवेज से दूर रहने की सलाह शास्त्रों में दी जाती है. विज्ञान भी यह मानता है कि मानसून यानी भोलेनाथ को समर्पित सावन महीने में इन दोनों चीजों से दूरी जरूरी है. विज्ञान में कई ऐसे तर्क दिए गए हैं जो यह पुष्टि करते हैं कि सावन में शराब और नॉनवेज से दूरी क्यों है जरूरी. सावन में ऐसा करने के पीछे धार्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक कारण बताए गए हैं. विज्ञान इन पर क्यों जोर देता है अब इसे समझ लेते हैं. सावन यानी बारिश का मौसम. यह ऐसा मौसम है, जो नमी यानी उमस को बढ़ाता है. ऐसे मौसम में संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा होता है. नतीजा, मांस में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं. यह जल...